{"_id":"69fb2f36623aa94db60c97a6","slug":"the-districts-kabaddi-team-won-the-trophy-noida-news-c-23-1-lko1064-94048-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले की कबड्डी टीम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले की कबड्डी टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
फोटो -- -
फाइनल में एसआर अकादमी को हराया अपने नाम किया खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पुरुष कबड्डी टीम ने बुलंदशहर में आयोजित चामड क्लब कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान एसआर अकादमी को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बुलंदशहर के नंगला काला इस्माइलपुर गांव स्थित एसआर अकादमी में मंगलवार को प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
टीम ने प्रतियोगिता की शुरुआत अलीगढ़ के खिलाफ पहले मैच से की। इसमें टीम ने 33-28 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला नंगला काला की टीम के साथ हुआ। इसमें जिले की टीम ने 27-25 अंकों से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में टीम का सामना एसआर अकादमी से हुआ। टीम ने 31-25 अंकों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तालमेल और रणनीति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
-- -- -- --
विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
विजेता टीम के सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में कोच और जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर की देखरेख में कबड्डी के गुर सीखते हैं। कोच ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अकादमी पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।