फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The dead body of a youth drowned in a canal was found eight km away.

गाजियाबाद और खतौली के ध्यानार्थ : नहर में डूबे युवक का शव आठ किमी दूर मिला

Thu, 08 Jun 2023 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 08 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth drowned in a canal was found eight km away.
नहर में डूबे युवक का शव आठ किमी दूर मिला
विज्ञापन

जारचा (संवाद)। प्यावली नहर में मंगलवार शाम दोस्त के साथ गंगनहर में नहाते समय युवक डूब गया था। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद एनडीआरएफ की टीम को उसका शव शव घटनास्थल से करीब आठ किमी दूरी पर कोट गांव के पास मिला। युवक गाजियाबाद के स्कूल में बस चालक था। जारचा पुलिस ने बताया कि मूल रूप से खतौली के गांव नंगली निवासी सतेंद्र और लोकेंद्र मंगलवार को बाइक से नहर के रास्ते बुलंदशहर जा रहे थे। गर्मी अधिक होने पर दोनों शाम छह बजे प्यावली गांव के पास बाइक खड़ी करके नहाने नहर में कूद गए। दोनों गहरे पानी में चला गया और काफी देर तक ऊपर नहीं आए। आसपास के लोगों ने लोकेंद्र को किसी तरह डूबने से बचा लिया, लेकिन सतेंद्र का पता नहीं लगा। प्रशासन ने सतेंद्र की तलाश के लिए एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीम लगाई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन ने कोई कानूनी कार्रवाई न कराने की बात करके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सतेंद्र परिवार में अकेला कमाने वाला था। पिता पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed