फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The claim of changing the color of the traffic signal is in the air.

Noida News: ट्रैफिक सिग्नल के रंग बदलने का दावा हवा-हवाई

Wed, 28 Jun 2023 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The claim of changing the color of the traffic signal is in the air.
ट्रैफिक सिग्नल के रंग बदलने का दावा हवा-हवाई
विज्ञापन

-ट्रैफिक के दबाव को देखकर सॉफ्टवेयर के माध्यम से सिग्नल हरा या लाल होने का किया गया था दावा


सुशील पांडेय
नोएडा। यातायात का दबाव देखकर ट्रैफिक सिग्नल के रंग बदलने का नोएडा प्राधिकरण का दावा हवा-हवाई साबित हुआ है। एडप्टिव ट्रैफिक सिग्नल के माध्यम से ऐसा होने की बात बताई गई थी। लेकिन चौक-चौराहों पर पहले की तरह ही व्यवस्था दिखाई दी। कहीं भी ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल रंग बदलते नहीं देखे गए।

सिग्नल हरा, कैरेज खाली
ओकाया चौक पर ट्रैफिक सिग्नल 30 सेकेंड के लिए फिक्स किया गया है। यहां पीक आवर हो या फिर नॉन पीक आवर, 30 सेकेंड की टाइमिंग चलती ही है। जबकि योजना के मुताबिक अगर किसी कैरेज में वाहन नहीं है तो इसके सेकेंड को घटाकर कम किया जा सकता है ताकि दूसरे कैरेज के वाहनों को आगे जाने में सुविधा हो। लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


यातायात के दबाव के बाद भी नहीं बढ़ते सेकेंड
एडप्टिव ट्रैफिक सिग्नल के तहत अगर किसी कैरेज में हरा सिग्नल है और वाहनों का दबाव है तो वहां अगर 60 सेकेंड दिए गए हैं तो कुछ सेकेंड बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन सेक्टर-57 चौराहे पर ऐसा नहीं होता है। तेजी से आते वाहनों के बीच सिग्नल लाल हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ वाहन बीच में ही फंस जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की भी संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करना था स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल को काम
प्राधिकरण के मुताबिक बताया गया था कि पहले एक तय समय में ही सिग्नल का रंग हरा से लाल और लाल से हरा होता था। लेकिन अब स्मार्ट सिग्नल ट्रैफिक का दबाव देखकर लाल से हरा और हरे से लाल होगा। यानी अगर किसी कैरेज पर एक भी वाहन नहीं है तो तो दूसरे कैरेज का सिग्नल खुद ब खुद हरा हो जाएगा और वाहन चालकों को बेवजह इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जो भी सेकेंड फिक्स किए गए हैं। उसी तरह से यह चल रहा है।

40 चौराहों पर ऐसी तकनीक होने का प्राधिकरण का दावा

सेक्टर-39 हाजीपुर चौराहा, सेक्टर-63 एबीसीसी चौराहा, सेक्टर-62 ओकाया चौराहा, 12-22-56 तिराहा, सेक्टर-24 स्टेडियम चौराहा, फेज-1 थाना आईओसीएल, झुंडपुरा चौराहा, सेक्टर-20 डीएम चौराहा, राय रेजिडेंसी, सेक्टर-39 शशि चौक, 12-22 चौराहा, सेक्टर-63 डीएस ग्रुप तिराहा, सेक्टर-49 होशियारपुर तिराहा, सेक्टर-82 एल्डिको चौराहा, रजनीगंधा चौराहा, अट्टा पीर, अडोब चौराहा, सेक्टर-126 एचसीएल चौराहा, स्पाइस मॉल चौराहा, एनएसईजेड तिराहा, सेक्टर-58 तिराहा, सेक्टर-20 चौराहा, गिझोड़ चौराहा, सेक्टर-82 चौराहा, सेक्टर-39 पाथवे स्कूल, फेज दो श्रमिक कुंज चौराहा, मेट्रो अस्पताल, स्वानी फर्नीचर चौराहा, सेक्टर-21 वाटर टैंक, सेक्टर-58 खोड़ा कॉलोनी, 11-56 चौक, 55-57 तिराहा, सफायर स्कूल, सेक्टर-93 चौराहा, सेक्टर-39 प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-104, सेक्टर-39, सेक्टर-100 और शहीद भगत सिंह मार्ग एक्सप्रेसवे


एडप्टिव ट्रैफिक सिग्नल को पुलिस भी अपने स्तर पर पीक आवर में मैनुअल तरीके से चला रही है। कहीं से इस तरह की सूचना नहीं है। 40 चौराहों पर इस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
राजेश कुमार, डीजीएम, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed