फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The car caught fire, the couple saved their lives

मर्सिडीज में लगी आग, दंपती ने बचाई जान

Tue, 07 Jul 2020 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
The car caught fire, the couple saved their lives
कार में लगी आग, दंपती ने बचाई जान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर सोमवार को मर्सिडीज में आग लग गई, हालांकि कार सवार दंपती समय रहते बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। दंपती ने कार में एक लाख रुपये और अन्य दस्तावेज जलने की जानकारी दमकल विभाग को दी। एफएसओ ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया गीता कॉलोनी (दिल्ली) निवासी रंजन आनंद पत्नी सुनीता के साथ मर्सिडीज से ग्रेनो में विला देखने आए थे। सर्विस रोड पर कार खड़ी कर दोनों विला देखने चले गए। वापस लौटने पर दोनों कार में बैठ गए। स्टार्ट करते ही कार में आग लग गई। एफएसओ ने बताया कि शार्ट सर्किट से कार में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed