फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The alliance demonstrated in support of Kejriwal

Noida News: केजरीवाल के समर्थन में गठबंधन ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
The alliance demonstrated in support of Kejriwal
बलिदान दिवस पर शहीदी पार्क में एकजुट हुए इंडिया गठबंधन के नेता-समर्थक
विज्ञापन

मान ने कहा- जहां भी भाजपा की सरकार नहीं है, वहां राज्यपाल कर रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के दलों के साथ शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी थी। हम आज यहां उन्हें सलामी देने के लिए आए हैं।
भगत सिंह देश में लोकतंत्र लाने के लिए शहीद हुए थे। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और लाला लाजपत राय ने अंग्रेजों से कहा था कि इस देश को छोड़कर चले जाओ, हम अपने नेताओं को खुद वोट डालकर चुनेंगे। जब 1947 में देश आजाद हुआ तो हमें वोट करने का अधिकार मिला और देश के लिए नेता खुद चुनने लगे, लेकिन आज उनकी आत्मा तड़प रही होगी कि जिस आजादी के लिए कुर्बानियां दी थीं, उस देश में अब लोकतंत्र बचा नहीं है। केजरीवाल को जेल में डालने से पूरे देश में गुस्सा है। भाजपा की जहां भी सरकार नहीं है, वहां राज्यपाल के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। इसके खिलाफ पूरे देश को एकत्रित होना होगा।
विज्ञापन

इस्तीफा देने की जरूरत नहीं
मान ने कहा कि कोई कानून नहीं कहता कि मुख्यमंत्री को जेल में बंद कर दिया जाए तो उसे इस्तीफा देना पड़ेगा। अभी वह दोषी साबित नहीं हुए हैं तो जेल से सरकार चला सकते हैं और रही बात चुनाव प्रचार की तो केजरीवाल की सोच का प्रचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ है इंडिया गठबंधन : हारुन यूसूफ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत और मजबूती के साथ खड़ा है। देश के लोकतंत्र का गला दबाने की कोशिश हो रही है। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल इस लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और पूरी तरह से साथ है।


शहीद पार्क से पार्टी मुख्यालय तक पैदल मार्च
केजरीवाल के समर्थन में शहीदी पार्क पर इकट्ठा हुए समर्थकों ने आईटीओ से पार्टी मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। इस दौरान भगवंत मान, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान आप नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने कई जगहों पर रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed