फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused of uploading pornographic videos on social media was sent to jail

Noida News: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने के आरोपी को भेजा जेल

Thu, 04 Sep 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
The accused of uploading pornographic videos on social media was sent to jail
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने केस दर्ज कराया था कि उसके पति अहमदाबाद स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह फ्लैट में दो बच्चों के साथ रहती है। गुलिस्तानपुर का रहने वाला युवक गौरव दूध की सप्लाई किया करता था। महिला ने युवक से दूध लेना शुरू कर दिया। कभी-कभी वह घर का सामान भी मंगाती थी। आरोप है कि एक दिन युवक आया और बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर अश्लील हरकत शुरू कर दी और उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने अश्लील वीडियो उसके पति के पास भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर डाल दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा-76 (किसी महिला पर हमला करने या उस पर आपराधिक बल प्रयोग करने) व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना में इस्तेमाल एक मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी गांव नारंगपुर थाना सरूरपुर खुर्द, मेरठ का रहने वाला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed