{"_id":"655bb5367682e2a7dc01d9c6","slug":"tender-issued-for-surface-parking-of-three-clusters-noida-news-c-1-gnd1002-1133758-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन क्लस्टरों के सरफेस पार्किंग का निकला टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन क्लस्टरों के सरफेस पार्किंग का निकला टेंडर
विज्ञापन
तीन क्लस्टरों के सरफेस पार्किंग का निकला टेंडर
एक वर्ष से शहर में सरफेस पार्किंग पर नहीं हो पा रहा एजेंसी का चयन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर के तीन क्लस्टरों के सरफेस पार्किंग के टेंडर जारी किए हैं। चयनित एजेंसी को पार्किंग का ठेका देने के बाद काम शुरू हो पाएगा। इसके बाद सरफेस पार्किंग का शुल्क लगेगा। एजेंसी का चयन नहीं होने से एक वर्ष से सेक्टर-18 को छोड़कर शहर की सरफेस पार्किंग निशुल्क चल रही है, लेकिन अब प्राधिकरण की कवायद के बाद पार्किंग का शुल्क दोबारा से लगना शुरू होगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, क्लस्टर-एक, तीन और आठ के लिए टेंडर निकाले गए हैं। क्लस्टर-एक के तहत वर्क सर्किल-एक, दो और तीन के क्षेत्र आते हैं। क्लस्टर-तीन के तहत वर्क सर्किल-पांच, आठ और नौ के क्षेत्र हैं। इसी तरह से क्लस्टर आठ में सेक्टर-75-79, 104 और 120 का क्षेत्र आता है। क्लस्टर-एक और तीन के अंतर्गत सेक्टर-तीन, 29, 10, 15, 27ई, 19, 6, 30, एमपी-दो और तीन का क्षेत्र, सेक्टर-39, 50, 41, डीएससी रोड, सेक्टर-51, 33ए, 54, 60, 58, 57, 55, 110, 125, 126, 132, 142, 59 और सेक्टर-135 के क्षेत्र के पार्किंग शामिल होंगे।
-- -
दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की योजना
अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर तक सरफेस पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए साल से सरफेस पार्किंग को सक्रिय करने की योजना है।
-- -
हर माह 70 लाख के राजस्व का नुकसान
प्राधिकरण की ओर से ठेके पर पार्किंग देने पर न्यूनतम 70 लाख रुपये प्रति माह का राजस्व प्राप्त होता है। पार्किंग को ठेके पर नहीं देने पर कम से कम इतना तो नुकसान हो ही रहा है। जानकारों के अनुसार, अधिकतम राजस्व इससे कहीं ज्यादा है। ऐसे में प्राधिकरण का पार्किंग शुरू करने पर पूरा जोर है।