{"_id":"6140ff5a8ebc3ef1634aedb3","slug":"temporary-electricity-connection-rigged-17-engineers-transferred-sent-to-agra-and-varanasi-noida-news-noi6045732135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी बिजली कनेक्शन धांधली : 17 इंजीनियरों का तबादला, आगरा व वाराणसी भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी बिजली कनेक्शन धांधली : 17 इंजीनियरों का तबादला, आगरा व वाराणसी भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। निर्माणाधीन भवनों में अस्थायी कनेक्शन देने के नाम पर धांधली के आरोप में पश्चिमांचल विद्युत निगम ने 23 इंजीनियरों का तबादला कर दिया है। मंगलवार को इनमें से जिले में तैनात 17 अधिकारियों को वाराणसी और आगरा भेजा गया है।
अब जल्द ही इनके स्थान पर नई तैनाती की जाएगी। वहीं, जहां-जहां पर उक्त अधिकारियों पर लाभ पहुंचाने का आरोप है उन भवनों की भी जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा किन-किन स्थानों पर अनियमितताएं की जा रही हैं उनकी भी गोपनीय तरीके से जांच शुरू हो गई है। आला अधिकारियों ने बताया कि जिले में बिल्डर निर्माण कार्य करा रहे हैं। इंजीनियरों ने स्वयं लाभ लेने के साथ-साथ बिल्डरों और निर्माणाधीन भवन स्वामियों को लाभ पहुंचाने के लिए अस्थायी कनेक्शन दिएथे। इन कनेक्शन का न तो कोई लेखा जोखा था और न ही मीटर लगे थे। बिल्डर व अन्य लोगों को मन मुताबिक लाभ पहुंचाया गया था। ऐसे में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कंपनी के 23 अधिकारियों पर गाज गिरी है। इनमें मौजूदा समय में 17 अधिकारी जिले में तैनात थे।
इन पर हुई कार्रवाई
ग्रेनो वेस्ट में तैनात रहे अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार सिंह को दक्षिणांचल निगम में भेजा गया है। वह इस समय मेरठ प्रबंध निदेशक आफिस से अटैच थे। अधिशासी अभियंता शिव कुमार व संजय कुमार को पूर्वांचल निगम में वाराणसी भेजा गया है। सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार, प्रेम शंकर शर्मा, चंद्रवीर, संजुल कुमार, राजेश कुमार, अभिनय श्रीवास्तव और होपेंद्र कुमार आदि को भी वाराणसी भेजा गया है। जबकि अवर अभियंता चंद्र शेखर महतो को ग्रेटर नोएडा से आगरा दक्षिणांचल निगम में भेजा गया है। अवर अभियंता नीरज कुमार गुप्ता, विशाल शर्मा, राजकुमार, महेश कुमार, सुभाष चंद्र गौतम, जय सिंह वर्मा, अरविंद कुमार और साजिद अहमद को वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन
जिले में 17 इंजीनियर तैनात थे। अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार शाम तक सभी को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है। आगे जो भी आला अधिकारियों का निर्देश आएगा, उसका पालन किया जाएगा।
- वीएन सिंह, मुख्य अभियंता गौतमबुद्घनगर