{"_id":"6aaff31c19e4f1b2740ac4b1","slug":"technical-glitch-in-indigo-flight-had-to-land-immediately-after-takeoff-noida-news-c-491-1-rgh1002-10668-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, उड़ान के बाद तुरंत कराना पड़ा लैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, उड़ान के बाद तुरंत कराना पड़ा लैंड
विज्ञापन
- नोएडा एयरपोर्ट से रविवार शाम को इंडिगो के विमान ने जयपुर के लिए भरी थी उड़ान, यात्रियों को हुई परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार को जयपुर के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट को तकनीकी समस्या का आभास हुआ। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। जिसके बाद विमान को सुरक्षित वापस रनवे पर उतार लिया गया। अचानक हुई इस आपातकालीन लैंडिंग से विमान में सवार सभी 20 यात्री कुछ देर के लिए परेशान हो गए। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को तकनीकी खराबी आने की जानकारी दी गई।
एयरपोर्ट से जयपुर के लिए इंडिगो की रोजाना तीन उड़ानें संचालित होती हैं। पहली सुबह 6:15 बजे, दूसरी दोपहर 3:45 बजे और तीसरी शाम 5:20 बजे। रविवार को शाम 5:20 बजे की उड़ान के लिए यात्री बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी कर विमान में सवार हो चुके थे। विमान ने जैसे ही जयपुर के लिए उड़ान भरी, कुछ ही दूरी पर उसमें तकनीकी समस्या आने लगी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एटीसी से संपर्क किया और विमान को वापस नोएडा एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मांगी। उड़ान भरने के महज 10 मिनट के भीतर ही विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।
विमान कंपनी की ओर से की गई वैकल्पिक व्यवस्था
यात्रियों को उतारने के बाद इंडिगो ने शाम की इस उड़ान को रद्द कर दिया। एयरलाइन ने यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अगली उड़ान में समायोजित किया या दूसरे विमान से जयपुर भेजने की सुविधा दी। वहीं, कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर टिकट का पूरा रिफंड ले लिया। हालांकि, इस तकनीकी खराबी के संबंध में इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।