फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   teacher misbehave with 2 girls

सातवीं की छात्राओं से अश्लील हरकत

Thu, 01 Aug 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
teacher misbehave with 2 girls
हेडिंग: 7वीं की दो छात्राओं से शिक्षक ने की अश्लील हरकत
विज्ञापन

प्रिंसिपल की शिकायत पर निजी स्कूल के शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के एक निजी स्कूल में गणित के शिक्षक ने सातवीं कक्षा की दो छात्राओं से अश्लील हरकत कर दी। शिक्षक की लगातार गलत हरकत से परेशान छात्राओं ने इसकी शिकायत कक्षा के शिक्षक से की। इसके बाद स्कूल काउंसलर ने छात्राओं से बात की तो आरोपी शिक्षक की करतूत सामने आ गई। स्कूल की प्रिंसिपल ने आरोपी को निलंबित कर कोतवाली सेक्टर-49 में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित एक सेक्टर में चल रहे निजी स्कूल में आरोपी शिक्षक नीरज गंगवार गणित पढ़ाता था। 17 जुलाई को सातवीं कक्षा की दो छात्राओं ने कक्षा के शिक्षक से शिकायत की कि अप्रैल से ही नीरज दोनों से गलत हरकत कर रहा है। मौका देखकर गलत तरीके से उन्हें छूते हैं। दोनों छात्राओं ने कई बार विरोध किया तब भी शिक्षक नहीं माना। कक्षा शिक्षक ने मामले की स्कूल काउंसलर और माता-पिता को पूरी जानकारी दी गई। काउंसलर ने जब दोनों छात्राओं से बात की तो बात सही पाई गई। छात्राओं के घरवालों ने भी स्कूल प्रिंसिपल से गणित के शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपी तुरंत निलंबित कर दिया। इसके बाद खुद प्रिंसिपल ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed