फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teacher arrested for hitting three including a female security guard with a car

Noida News: महिला सुरक्षाकर्मी समेत तीन को कार से टक्कर मारने वाली शिक्षिका गिरफ़्तार

Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for hitting three including a female security guard with a car
महिला सुरक्षाकर्मी समेत तीन को कार से टक्कर मारने वाली शिक्षिका गिरफ्तार
विज्ञापन

- ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी सोसाइटी के गेट पर हुआ था हादसा, मिली जमानत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसाइटी के गेट पर मंगलवार दोपहर महिला सुरक्षाकर्मी समेत तीन को कार से टक्कर मारने वाली शिक्षिका गुंजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में उसे जमानत दे दी गई। हादसे में महिला सुरक्षाकर्मी के अलावा एक डिलिवरी बॉय का पैर टूट गया था जबकि मैकेनिक घायल हो गया। गेट पर तैनात चार सुरक्षाकर्मियों ने तेजी से दौड़कर लगाकर अपनी जान बचाई थी।
गौड़ सिटी सोसाइटी के फर्स्ट एवेन्यू निवासी शिक्षिका गुंजन सिंह मंगलवार दोपहर बेटी संग कार से लौट रही थी। दोपहर करीब 1:50 मिनट पर जैसे ही वह सोसाइटी के गेट में पर पहुंची उनकी कार गेट अनियंत्रित हो गई। हादसे में सिक्योरिटी रूम के पास खड़ी महिला सुरक्षाकर्मी कर्मी कल्पना शर्मा, विपुल मोटर्स के सर्विस मैकेनिक उमेश कुमार और डिलीवरी बॉय विजय कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर लोगों और शिक्षिका के बीच नोकझोंक का भी वीडियो वायरल हुआ था। लोग घटना की निंदा व कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक्सीलेटर अधिक दबने और एक साइड कार मुड़ने के कारण हादसा हुआ है। शिक्षिका को मंगलवार को ही गिरफ्तार करने के बाद जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed