{"_id":"6b005246731d64ccf30e3723","slug":"swings-in-the-park-are-breaking-and-the-lights-have-not-been-connected-either-noida-news-c-23-1-lko1064-112601-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्क में टूट रहे झूले, लाइटों का भी नहीं हुआ कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्क में टूट रहे झूले, लाइटों का भी नहीं हुआ कनेक्शन
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर, नॉलेज पार्क-1 स्थित पार्क में रखरखाव की कमी के कारण बच्चों के खेलने की सुविधाएं खराब हो रही हैं। पार्क में प्राधिकरण की ओर से बच्चों के लिए झूले लगाए गए थे। साथ ही पार्क में रोशनी के लिए लाइटें भी लगाई गई थीं, लेकिन अभी तक इन लाइटों का बिजली कनेक्शन नहीं किया गया है। इसके चलते शाम होते ही पार्क में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय निवासी शोभित चौधरी ने बताया कि पार्क में लगे झूले धीरे-धीरे टूटकर गिर रहे हैं। इससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, लाइटें लगाने के बावजूद उनका कनेक्शन नहीं होने से शाम के समय पार्क का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि पार्क में सुविधाएं देने के बाद प्राधिकरण की ओर से उनकी देखरेख नहीं की जा रही है। कई बार समस्याओं के बावजूद कोई ध्यान देने वाला नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से टूटे झूलों की मरम्मत कराने, लाइटों का कनेक्शन शुरू करने और पार्क की नियमित देखरेख कराने की मांग की है