{"_id":"68fd327d0b07f6f97b0f21af","slug":"students-paid-tribute-to-the-heroes-with-patriotic-songs-and-poems-na-news-c-45-1-knl1024-144334-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं से वीरों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं से वीरों को किया नमन
Sun, 26 Oct 2025 01:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्यालय में मेजर नितिन बाली के चित्र पर पुष्पांजलि देते मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में शनिवार को वीरता और देशभक्ति से प्रेरित मेजर नितिन बाली शौर्य दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिससे विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सूबेदार रविंद्र कौशिक, सूबेदार गुलजार सिंह, सूबेदार आरआर शर्मा, फूल कुमार सेवानिवृत अधिकारी वायु सेना, प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ढींगरा, उपाध्यक्ष ममता सूद व प्रबंधक रामचंद्र सैनी ने मेजर नितिन बाली को पुष्पांजलि देकर की गई। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं के जरिये वीर सपूतों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
प्राचार्या ने कहा कि मेजर नितिन बाली जैसे वीरों की गाथाएं हमें न सिर्फ गर्व का अनुभव कराती हैं, बल्कि हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देती हैं। सूबेदार रविंद्र कौशिक, सूबेदार गुलजार सिंह, सूबेदार आर आर शर्मा ने उनके साथ बिताए हुए समय को याद करते हुए अपने विचारों को सांझा किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मिलकर मेजर नितिन बाली की वीरता, त्याग और देशभक्ति को नमन किया।