फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students of PM SHRI schools will learn through models and experiments.

Noida News: मॉडल और प्रयोगों से सीखेंगे पीएमश्री स्कूलों के बच्चे

Tue, 06 Oct 2026 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Students of PM SHRI schools will learn through models and experiments.
- आठ स्कूलों में करके सीखने पर जोर, मॉडल और प्रयोग के लिए बजट जारी
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पीएमश्री स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं रहेगी। छात्र विभिन्न विषयों को मॉडल, प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से समझेंगे। इसके लिए जनपद के आठ पीएमश्री स्कूलों में लर्निंग बाय डूइंग को बढ़ावा देने के लिए बजट जारी किया गया है। प्रत्येक स्कूल को 40 हजार रुपये की राशि दी गई है। इस बजट से ऐसी सामग्री खरीदी जाएगी, जिसकी मदद से छात्र विज्ञान, गणित और अन्य विषयों से जुड़े मॉडल तैयार करने के साथ विभिन्न प्रयोग कर सकेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को विषयों को रटने के बजाय उन्हें समझने और व्यवहारिक रूप से सीखने का अवसर देना है।



डीसी निपुण राकेश कुमार ने बताया कि गतिविधि आधारित पढ़ाई से छात्रों को कठिन विषयों और अवधारणाओं को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। मॉडल तैयार करने और प्रयोग करने के दौरान बच्चे खुद सवाल पूछेंगे, गलतियों से सीखेंगे और नए तरीके खोजने का प्रयास करेंगे। इससे उनमें रचनात्मक सोच और समस्याओं का समाधान तलाशने की क्षमता विकसित होगी। साथ ही, नए प्रयोग करने और कुछ नया सीखने के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन




बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि छात्रों को लगातार करके सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी बीईओ को निर्धारित बजट के तहत आवश्यक सामग्री जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्कूलों में नियमित पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक गतिविधियां भी शुरू की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed