{"_id":"68975cc3b941c226b105253f","slug":"students-of-government-iti-will-get-technical-knowledge-of-ai-noida-news-c-1-gnd1002-3267332-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजकीय आईटीआई के छात्र को मिलेगी एआई की तकनीकी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजकीय आईटीआई के छात्र को मिलेगी एआई की तकनीकी जानकारी
विज्ञापन
फोटो
-- -- -- --
-एम्पलॉयबिलिटी के तहत दी जाएगी, सभी ट्रेड के छात्र होंगे लाभान्वित
-कंप्यूटर, इंग्लिश के साथ सिखाई जाएंगी आधुनिक तकनीक की बारीकियां
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब राजकीय आईटीआई नोएडा के छात्रों को एआई तकनीक के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें रोजगार परक बनाने और उद्योग जगत के लिए तैयार करने के लिए यह कवायद की गई है।
सेक्टर 31 स्थित राजकीय आईटीआई नोएडा के अधिकारियों ने बताया कि तकनीक के इस तेजी से बदलते दौर में युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से संस्थान ने एक नई कवायद की है। अब यहां पारंपरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ एम्पलॉयबिलिटी के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जरूरी जानकारी भी दी जाएगी। यह पहली बार है जब संस्थान छात्रों के लिए एआई तकनीक की जानकारी देगा। संस्थान के प्लेसमेंट एवं एडमिशन प्रभारी जितेंद्र त्यागी ने बताया कि नए सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को एम्प्लॉयबिलिटी प्रोग्राम के तहत सभी ट्रेड के छात्रों को इस नई तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
क्या है एम्पलॉयबिलिटी प्रोग्राम
जितेंद्र त्यागी ने आगे बताया कि इस कोर्स के तहत छात्रों को जॉब रेडी बनाने के लिए एम्पलॉयबिलिटी प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित कर उन्हें तैयार किया जाता है। अब तक इस प्रोग्राम के माध्यम से कंप्यूटर, बेसिक प्रोग्रामिंग और इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स को सिखाया जाता था, लेकिन इस बार से एआई की बेसिक समझ, इसके विभिन्न प्रकार, मशीन लर्निंग के कॉन्सेप्ट, और दैनिक जीवन व उद्योग जगत में इसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
-- -- -- -
छात्रों को रोजगार परक बनाने और उन्हें उद्योग जगत की मांग के अनुसार पूरी तरह से तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। समय के अनुसार इनमें परिवर्तन किया जाता रहता है।
-यज्ञदेव सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई नोएडा, गौतमबुद्ध नगर