फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students of Delhi will learn Telugu, Punjabi of Karnataka and Gujarati of Bihar.

Noida News: दिल्ली के छात्र सीखेंगे तेलगू, कर्नाटक के पंजाबी तो बिहार के गुजराती

Sat, 25 Nov 2023 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
Students of Delhi will learn Telugu, Punjabi of Karnataka and Gujarati of Bihar.
I-एक भारत-श्रेष्ठ भारत का युवा संगम का तीसरा चरण शुरूI
विज्ञापन

I-कार्यक्रम में 22 राज्यों के छात्र 20 यात्राओं में शामिल होंगेI
I-विरासत, संस्कृति, इतिहास, भाषा, खानपान से रूबरू होने का मौका मिलेगाI
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIदिल्ली के छात्र तेलगू, कर्नाटक के पंजाबी, बिहार के गुजराती, महाराष्ट्र के असमी, तेलंगाना के हिंदी, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडू के हिंदी, ओड़िसा के मलयालम, मध्य प्रदेश के बांग्ला, झारखंड के हरियाणपी तो गोवा के छत्तीसगढ़ की भाषा सीखेंगे। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम का तीसरा चरण शनिवार से शुरू हो गया। इसमें 22 राज्यों के छात्र 20 यात्राओं के माध्यम से देश की समृद्ध विरासत, संस्कृति, भाषा, खानपान, इतिहास से रूबरू होंगे। I

Iशिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, IIराष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एक भारत-श्रेष्ठ भारत में युवा संगम का तीसरा चरण शुरू हो गया है। उच्च शैक्षणिक संस्थानों (एचईआई) में पढ़ने वाले छात्र और 18-30 वर्ष की आयु वर्ग के ऑफ-कैंपस युवा शामिल होंगे। इसमें एक राज्य के युवाओं को दूसरे राज्य में जाकर एक टीम के तहत एक हफ्ते तक रहना होगा। छात्रों को पांच से सात दिन के टूर में भारत की सांस्कृतिक विविधता को जानने और सीखने का बेहतरीन मौका है। इस दौरान सांस्कृतिक विविधताओं के आदान-प्रदान समेत समझने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अपनी यात्राओं के दौरान, प्रतिनिधियों को मेजबानी करने वाले राज्यों में पांच व्यापक क्षेत्रों, जैसे पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पारस्परिक संपर्क (लोगों से लोगों का जुड़ाव) का बहु-आयामी अनुभव प्राप्त होगा। एक राज्य के छात्र को दूसरे राज्य से जोड़ते हुए उनकी टीम बनाई गई हैं। इसमें एक राज्य के छात्र दूसरी जगह और उसके दूसरे राज्यों में भेजे जाते हैं। एक हफ्ते के टूर के बाद वापस आकर छात्रों को एक रिपोर्ट भी बनानी होगी। उसमें वह रहने, खाने, संस्कृति, भाषा, पहनावा आदि पर अपनी राय देंगे। I
विज्ञापन

I---I
Iइन राज्यों का बनाया गया है जोड़ाI
I- महाराष्ट्र - एसपीपीयू पूणे- असम-आईआईटी गुवाहाटीI
I- कर्नाटक- आईआईटी धारवाड-पंजाब-आईआईटी रोपड़I
I- तेलंगाना- आईआईटी हैदराबाद- उत्तर प्रदेश-बीएचयूI
I- आंध्र प्रदेश- सेंट्रल ट्राइबल यूनि.- दिल्ली-आईआईटी दिल्लीI
I- तमिलनाडूृ- आईआईएम त्रिचि- राजस्थान-आईआईआईटी कोटाI
I- ओड़िसा- आईआईएम संबलपुर- केरल- एनआईटी कालीकटI
I- मध्य प्रदेश- आईआईआईटीडीएम जबलपुर- पश्चिम बंगाल-आईआईटी खड़गपुरI
I- झारखंड- आईआईआईटी रांची- हरियाणा-एनआईटी कुरुक्षेत्रI
I- गोवा- एनआईटी गोवा- छत्तीसगढ़- आईआईटी भिलाईI
I- बिहार- आईआईएम बोद्धगया- गुजरात- आईआईआईटी सूरतI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed