फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students get the gift of another Aarambh library

Noida News: छात्रों को एक और आरंभ पुस्तकालय का तोहफा मिला

Wed, 17 Sep 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Students get the gift of another Aarambh library
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रोहिणी में किया उद्घाटन, एसी, हाईस्पीड वाईफाई भी मिलेगा
विज्ञापन

----------------------

24 घंटे पढ़ाई कर सकेंगे छात्र
1,000 रुपये मासिक शुल्क रखा



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को छात्रों को डीडीए ने चौथे आरंभ पुस्तकालय का तोहफा दिया। डीडीए ने इस मौके को सेवा दिवस के रूप में मनाया। डीडीए अध्यक्ष उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रोहिणी सेक्टर-11 के जी ब्लॉक में आरंभ पुस्तकालय का शुभारंभ किया।

यहां छात्रों को सुरक्षित व आधुनिक पढ़ाई का माहौल मिलेगा। नया पुस्तकालय छात्रों, खासकर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के युवाओं के लिए खास तोहफा है। यह पुस्तकालय दिन-रात खुला रहेगा जहां हर दिन तीन शिफ्टों में 130 से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए 1,000 रुपये मासिक शुल्क रखा गया है। यहां हाईस्पीड वाईफाई, मॉड्यूलर स्टडी टेबल, सुरक्षित लॉकर, सीसीटीवी निगरानी, बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां और वातानुकूलित माहौल मिलेगा। साथ ही, नाश्ते के लिए कैफे वरदान भी खोला गया है।
विज्ञापन


सपने पूरे करने के लिए उपयुक्त : वीके सक्सेना
उपराज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तकालय सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं बल्कि उन छात्रों के लिए आशा की किरण है जो दिल्ली आकर सपने पूरे करना चाहते हैं। उन्होंने डीडीए की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी पहल दिल्ली को ज्ञान की राजधानी बनाने में मदद करेगी। इस मौके पर सांसद योगेन्द्र चंदोलिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विकासपुरी में खोलने की तैयारी
बीते साल ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में बाढ़ से हुई तीन छात्रों की दुखद मौत के बाद उपराज्यपाल ने आरंभ पहल शुरू की थी। इसके बाद दिल्ली में जनवरी में पहला पुस्तकालय खुला अधचीनी गांव व द्वारका में दो पुस्तकालय खुले। अब रोहिणी के बाद विकासपुरी में अगला पुस्तकालय खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article