{"_id":"68a73d9f1a85ed02eb0ab9e0","slug":"student-with-a-package-of-rs-180-crore-was-called-an-ice-cream-seller-case-registered-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72351-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 1.80 करोड़ के पैकेज वाले छात्र को बताया आइसक्रीम वाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 1.80 करोड़ के पैकेज वाले छात्र को बताया आइसक्रीम वाला, केस दर्ज
विज्ञापन
1.80 करोड़ के पैकेज वाले छात्र को बताया आइसक्रीम वाला, केस दर्ज
नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में युवा अपराध करने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा थाने में दर्ज हुआ। युवक ने नॉलेज पार्क के एक कॉलेज के होर्डिंग का वीडियो बनाया और उसमें 1.80 करोड़ के पैकेज वाले छात्र को आइसक्रीम वाला बताया।
जिसके होर्डिंग के पास ही आइसक्रीम बेचने का दावा किया। आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। फर्जी वीडियो का संज्ञान लेकर कॉलेज प्रबंधन ने साइबर सेल में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने वीडियो बनाने व आइसक्रीम वाले को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ने प्रचार-प्रसार के लिए जगत फार्म गोल चक्कर के पास होर्डिंग लगाया हुआ है। जिस पर एक छात्र को 1.80 करोड़ का पैकेज मिलने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं पर एक युवक आइसक्रीम बेचता है। एक युवक ने होर्डिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें दावा किया कि कॉलेज ने फर्जीवाड़ा किया है। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने संज्ञान लिया और साइबर सेल में शिकायत की। जिस पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आइसक्रीम बेचने वाले और वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो में गलत तथ्यों का प्रयोग किया गया। फर्जी वीडियो वायरल की गई है। सोशल मीडिया से वीडियो को हटवा दिया गया है।