फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student dead after falling from 5th floor

गमले में पानी डाल रही छात्रा की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत

Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Student dead after falling from 5th floor
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से गिरकर 8वीं कक्षा की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। शनिवार शाम हुए हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। देर शाम उसने दम तोड़ दिया। छात्रा बालकनी में ग्रिल के पास कुर्सी पर चढ़कर गमलों में पानी डाल रही थी। हादसे में परिजन का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसाइटी की 5वीं मंजिल पर राजेश तिवारी सपरिवार रहते हैं। निजी कंपनी में काम करने वाले राजेश की 14 साल की बेटी अंशिका कक्षा 8 मेें पढ़ती थी। शनिवार शाम फ्लैट की बालकनी में रखे पौधों के गमलों में कुर्सी पर चढ़कर पानी डाल रही थी। उसका छोटा भाई भी पास में ही खेल रहा था। इसी बीच किसी तरह कुर्सी फिसल गई और अंशिका पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल अंशिका को परिजन अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अंशिका मिलनसार और हंसमुख थी। उसका छोटा भाई परिजन से अपनी बहन के बारे मेें पूछ रहा है कि दीदी कब आएंगी। रविवार को अंशिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed