फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student caught cheating in exam using apple i watch

एप्पल आईवॉच से नकल करते पकड़ा गया छात्र

Thu, 12 Dec 2019 05:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
student caught cheating in exam using apple i watch
नकल करते पकड़ा गया छात्र - फोटो : Amar Ujala

नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की विषम सेमेस्टर परीक्षा में एप्पल आईवॉच से नकल करते एक छात्र को परीक्षकों ने पकड़ लिया। छात्र का आई फोन बाहर जमा कर लिया गया था लेकिन जीपीएस (गलोबल पोजिशनिंग सिस्टम) के माध्यम से मोबाइल में मौजूद डाटा से वह प्रश्रों के उत्तर देखकर लिख रहा था।

विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक दिनेश सिंह ने बताया कि बुधवार को एकेटीयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा में सुबह की पाली में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी गणित की परीक्षा दे रहे थे। जीएल बजाज कॉलेज में पांच कॉलेजों का केंद्र है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान एक कमरे में मौजूद परीक्षक की नजर आईटीएस कॉलेज के एक छात्र पर पड़ी। छात्र परीक्षक की नजर बचाकर बार-बार अपनी कलाई घड़ी की ओर देखकर परीक्षा दे रहा था। शक होने पर परीक्षक ने छात्र से उसकी कलाई घड़ी देखी तो उसमें गणित से संबंधित प्रश्न और उसके उत्तर दिखे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे केंद्र व्यवस्थापक ने कलाई घड़ी उतरवाई। वहीं, छात्र की कॉपी में संबंधित जानकारी डालकर उसे नई कॉपी दे दी गई। परीक्षकों ने संबंधित मामले में कार्रवाई की और जानकारी विश्वविद्यालय को भेज दी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र की एप्पल आई वॉच वापस कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएल बजाज कॉलेज में पांच अन्य कॉलेजों के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। केंद्र से एक छात्र के पास से एप्पल कंपनी की आईवॉच मिली थी। जिसे उसने अपने एप्पल मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था। आई वॉच में संबंधित सामग्री देखकर कार्रवाई की गई है। छात्र के बारे में जानकारी एकेटीयू विश्वविद्यालय लखनऊ को भेज दी गई है। - राजीव अग्रवाल, निदेशक जीएल बजाज कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed