फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student attacked with knife, gold chain stolen, injured

Noida News: छात्र पर चाकू से हमला कर सोने की चेन लूटी, घायल

Sun, 23 Nov 2025 02:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Student attacked with knife, gold chain stolen, injured
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित कृष्ण मैरिज होम में दोस्त की शादी में शामिल हुए छात्र पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। गले से सोने की चेन भी लूट ली। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया के नगला किशन निवासी महेद्र प्रताप ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई राजीव शुक्रवार को दोस्त सुनील की शादी में शामिल होने गया था। मैरिज होम के गेट के बाहर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। राजीव ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद बबलू, भोला और महावीर वहां पहुंचे और राजीव से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने राजीव के गले से सोने की चेन खींच ली। पकड़ने की कोशिश की तो पेट में चाकू से कई वार करके उसे जख्मी कर दिया।चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल राजीव को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed