फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stray dogs attacked a girl returning after playing Holi

Noida News: होली खेलकर लौट रही युवती पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला

Fri, 10 Mar 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs attacked a girl returning after playing Holi
फोटो
विज्ञापन

होली खेलकर लौट रही युवती पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में बुधवार को होली खेलकर घर लौट रही एक युवती पर तीन लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने युवती के पैर में काट लिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह युवती को बचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद से निवासियों में रोष है। लोगाें ने प्राधिकरण के अधिकारियों से लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

निवासियों ने बताया सोसाइटी में 45 से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। कुछ लोग बाहरी कुत्तों को भी सोसाइटी के अंदर खाना खिलाते हैं। पिछले दिनों शिकायत पर सुरक्षाकर्मियों ने कुत्तों को भगाया था। उनकी पुलिस से शिकायत कर दी गई। निवासी लावारिस कुत्तों से परेशान है। प्राधिकरण भी कार्रवाई नहीं कर रही है। डर से सोसाइटी के लोग कुत्तों के काटने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते। सोसायटी में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि उन्हें कुत्तों के पालने अथवा उन्हें खाना खिलाने से कोई एतराज नहीं है, लेकिन उनके लिए अलग से आश्रय स्थल बनाया जाना चाहिए। जहां कुत्तों को खाना खिलाया जाए। इससे सोसायटी के लोग भी सहयोग करने को तैयार है। लेकिन इस दिशा में प्राधिकरण स्तर से कोई कदम नहीं उठाया जाता। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed