फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stone artworks are appealing to foreigners.

Noida News: विदेशियों को पसंद आ रही पत्थरों से बनीं कलाकृतियां

Tue, 13 Oct 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Stone artworks are appealing to foreigners.
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम में प
इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित दिल्ली फेयर-2026 में पहुंचे निर्यातक को बड़े ऑर्डर की उम्मीदें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली फेयर ऑटम-2026 में पत्थरों से बनी कलाकृतियां विदेशियों को जमकर लुभा रही हैं। वहीं लकड़ी को रिसाइकल कर बनाए गए उत्पादों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार पहुंच रहे हैं। उत्पादकों को फेयर ऑटम-2026 से काफी ऑर्डर आने की उम्मीदें हैं।
आगरा की मार्बल कला आ रही पसंद

आगरा के मार्बल उत्पाद काफी प्रसिद्ध हैं। मार्बल के बॉक्स, ताजमहल समेत अन्य उत्पाद को लोग काफी पसंद करते हैं। शहर की पाषाण कला कंपनी उस कला को लेकर दिल्ली फेयर पहुंची है। कंपनी मालिक अतुल खन्ना ने बताया कि मार्बल के अलावा हैंडीक्रॉफ्ट उत्पाद भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें क्रिसमस-ट्री को सजाने के छोटे-छोटे उत्पाद हैं। उन्होंने बताया कि उत्पादों की कीमत 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है। रूस, इटली, फ्रांस, जर्मनी, दुबई, कतर, यूएसए समेत अन्य देशों के खरीदार काफी पसंद करते हैं। इस बार भी बड़े ऑर्डर की उम्मीद है।
विज्ञापन


रिसाइकल लकड़ी के बने उत्पाद से सजा रहे घर
जोधपुर की मैककॉय हैंडीक्राफ्ट्स कंपनी के स्टॉल पर पुरानी और रिसाइकल की गई लकड़ी के बने उत्पाद विदेशी खरीदारों को काफी पसंद आ रहे हैं। उत्पाद पर्यावरण-अनुकूल और विंटेज लुक वाले हैं। पुरानी लकड़ी को लेकर रिसाइकल कर हस्तशिल्प और फर्नीचर का निर्माण किया जाता है। इनमें अलमारियां, डाइनिंग रूम फर्नीचर, लकड़ी के अन्य पारंपरिक फर्नीचर शामिल है। कंपनी मालिक गोरी ने बताया कि इन फर्नीचर का उपयोग स्विट्जरलैंड, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में लोग अपने रेस्टोरेंट, दुकान व घरों को सजाने में कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम में प

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम में प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed