{"_id":"68c575d23a8b4ba033087962","slug":"startups-will-be-included-in-up-international-trade-show-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मे शामिल होंगे स्टार्टअप, नोएडा की वैदिक तत्वा लेगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मे शामिल होंगे स्टार्टअप, नोएडा की वैदिक तत्वा लेगी भाग
Sat, 13 Sep 2025 07:17 PM IST
विकास कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:17 PM IST
सार
लहर गुप्ता ने कहा कि आज मिलावटी उत्पादों के दौर में उपभोक्ताओं को उत्पाद के स्रोत की जानकारी होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वैदिक तत्वा हर उत्पाद पर सोर्स स्कैनिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
यूपी में होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा की स्टार्टअप वैदिक तत्वा भी हिस्सा लेगी। यह स्टार्टअप उत्तराखंड से शुद्ध और ऑर्गेनिक उत्पाद जैसे घी, तेल और शहद का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी की फाउंडर लहर गुप्ता ने बताया कि सभी उत्पाद पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से तैयार किए जाते हैं ताकि उपभोक्ताओं तक प्रकृति का असली स्वाद और पोषण पहुंच सके। इसके साथ ही यह पहल स्थानीय किसानों और विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार भी दे रही है।
विज्ञापन
लहर गुप्ता ने कहा कि आज मिलावटी उत्पादों के दौर में उपभोक्ताओं को उत्पाद के स्रोत की जानकारी होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वैदिक तत्वा हर उत्पाद पर सोर्स स्कैनिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन