फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Standing in the mud, the women created a ruckus for two hours.

Noida News: कीचड़ में खड़ी होकर महिलाओं ने 2 घंटे किया हंगामा

Wed, 19 Nov 2025 02:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Standing in the mud, the women created a ruckus for two hours.
पंचम बिहार में कीचड़ में खड़े होकर हंगामा करती हुई महिलाएं
आगरा। टेढ़ी बगिया के पंचम विहार में वर्षों से सड़क निर्माण न होने से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को कीचड़ भरे रास्ते में खड़े होकर दो घंटे तक हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सड़क की तीन बार नाप-तौल हो चुकी है और शिलान्यास भी किया गया, लेकिन आज तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। विरोध के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दो स्कूल हैं और बच्चे रोज कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। कई बार इसी बात पर विवाद हो जाता है। कीचड़ और गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। सड़क न बनने से घरों के आगे गड्ढे खोदकर लोग गंदा पानी जमा करते हैं, जो ओवरफ्लो होने पर महिलाओं को खुद निकालना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन




क्षेत्रीय पार्षद यशपाल सिंह ने बताया कि कॉलोनी अभी नगर निगम के हैंडओवर में नहीं है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कई बार निगम भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद ही निर्माण कार्य कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी मरियम खान ने आरोप लगाया कि “गली का टेंडर पास है। तीन बार नाप-तौल कर सामान भी लाया गया, लेकिन प्रतिनिधि ठेकेदारों को काम शुरू नहीं करने देते।




इसका असर हम पर पड़ रहा है, घरों में पानी भर रहा है।



शम्मा परवीन ने कहा कि गंदा पानी घर के बाहर बने गड्ढे में जमा हो जाता है। रोज निकालना पड़ता है। रजनी यादव ने बताया कि 12 साल से यहां रह रही हूं। सड़क न होने से घरों का पानी सड़क पर बहता है। कई बार झगड़े तक की नौबत आ जाती है। शकुंतला देवी ने कहा कि 20 साल से नारकीय जीवन जी रहे हैं। बीमारी फैल रही है और प्रतिनिधि पक्षपात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed