{"_id":"6904c7ebbf4dee9ab302feeb","slug":"spread-the-colors-of-skill-on-paper-enjoyed-the-magic-show-grnoida-news-c-1-gnd1002-3576398-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कागज पर बिखेरे हुनर के रंग, मैजिक शो का लिया मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कागज पर बिखेरे हुनर के रंग, मैजिक शो का लिया मजा
विज्ञापन
फोटो है
सेक्टर-78 की अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में बच्चों ने ड्रॉइंग प्रतियोगिता में भाग लिया, विजेताओं को मिला पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूबसूरत चित्र बनाए। इसके बाद मैजिक शो हुआ जिसमें बच्चों ने जादू देखे। जादू देेख कर बच्चे बहुत हैरान हुए और बीच-बीच में खूब ठहाके भी लगाए।
ड्रॉइंग प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप पांच-पांच बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने किया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर नैन्शी वार्ष्णेय, दूसरे स्थान पर मायरा खान, तीसरे स्थान पर ज्ञानवी गुप्ता, चौथे स्थान पर अनिका पेठिया और पांचवें स्थान पर कौशिकी दास को विजेता घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर प्रतिष्ठा शुक्ला, दूसरे स्थान पर आश्वी, तीसरे स्थान पर प्रान्वी वशिष्ठ, चौथे स्थान पर अदिति कुमारी और पांचवें स्थान पर वेदांशी सिंह विजेता रहीं।
विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के बिल्डर प्रतिनिधि रमेश अरोड़ा, स्टेट मैनेजर प्रकाश मेहरा, सिक्योरिटी ऑफिसर भूपेंद्र सिंह, क्लब मैनेजर किरन कोहली, आर्ट टीचर शिप्रा बरनवाल और निवासियों में रंजन सामांत्रे, ब्रजेश शर्मा, पूजा दुबे, इति जैन समेत अन्य निवासियों का विशेष सहयोग रहा।