फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SPG collects information about helipad, emergency routes and nearest hospital

एसपीजी ने हेलीपैड, इमरजेंसी रास्ते और नजदीकी अस्पताल की जानकारी जुटाई

Fri, 12 Nov 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
SPG collects information about helipad, emergency routes and nearest hospital
जेवर (संवाद)। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली से एसपीजी के एडीजी जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन पर पहुंचे। एसपीजी ने जिला पुलिस-प्रशासन से कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने हेलीपैड बनाने, भीड़ के लिए आवागमन के रास्ते सहित इमरजेंसी की स्थिति में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ले जाने के लिए रूटों की भी जानकारी जुटाई। एडीजी ने सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों को सुझाव दिए। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, ज्वाइंट सीपी लव कुमार, एडीसीपी विशाल पांडे, ओएसडी यमुना शैलेंद्र भाटिया, अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर रजनी कांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोहरे की स्थिति में सड़क मार्ग का भी हो सकता है उपयोग
प्रधानमंत्री को लाने के लिए हवाई मार्ग के अलावा सड़क और मेट्रो से आने का भी आकलन किया जा रहा है। 25 नवंबर को कोहरा या मौसम खराब होगा तो दिल्ली से सड़क या फिर नोएडा तक मेट्रो और उसके बाद नोएडा एक्सप्रेसवे से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते भी प्रधानमंत्री आ सकते हैं। एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टरों के लिए दो अलग हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, एक हेलीपैड मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के लिए बनेगा। सभी हेलीपैड की दूरी पंडाल से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर होगी।
विज्ञापन

मंच पर दिखाई जाएंगी दो लघु फिल्में
शिलान्यास कार्यक्रम से पहले मंच से जनसभा को दो लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी और लाभ को दिखाने का प्रयास किया जाएगा। मंच के पीछे एक गैलरी बनाकर छोटी से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मंच के ठीक पीछे एयरपोर्ट के मॉडल को रखा जाएगा। इसके बारे में प्रधानमंत्री को अधिकारी विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे पहले बंद होगा जेवर-झाजर मार्ग
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दोपहर में हो सकता है। लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए जेवर-झाजर और जेवर-खुर्जा मार्ग ही दो मुख्य सड़के हैं, लेकिन पीएम के पहुंचने से एक घंटे पहले से ही जेवर-झाजर मार्ग को यमुना एक्सप्रेसवे से कार्यक्रम स्थल तक बंद कर दिया जाएगा।

रोही बनवारीवास और नगला फूलखां के बीच होगा कार्यक्रम स्थल
कार्यक्रम आयोजक नियाल ने रोही, बनवारीवास और नगला फूलखां के बीच में मुख्य कार्यक्रम को रखा है। इस जगह पर बृहस्पतिवार से साफ-सफाई और लेवल करने का काम भी शुरू करा दिया गया है। शिलान्यास स्थल पर भी साफ सफाई और रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शिलान्यास स्थल टर्मिनल बिल्डिंग के पास एयरपोर्ट के केंद्रीय बिंदु नगला फूल खां के पास तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed