{"_id":"689cb44c7e92b3995c071c63","slug":"special-teams-to-be-formed-to-monitor-shelter-home-dogs-noida-news-c-340-1-del1004-101114-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेल्टर होम कुत्तों की निगरानी के लिए बनेगी विशेष टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेल्टर होम कुत्तों की निगरानी के लिए बनेगी विशेष टीम
विज्ञापन
मेयर ने कहा- पकड़े गए कुत्तों की शेल्टर होम में स्थिति व देखरेख होगी
एमसीडी के अधिकारी, संबंधित वार्डों के पार्षद व जानवर प्रेमी शामिल होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने लावारिस कुत्तों के प्रबंधन को पारदर्शी और मानवीय बनाने के लिए नई पहल की घोषणा की है। मेयर राजा इकबाल सिंह ने बुधवार को बताया कि एक विशेष निगरानी टीम गठित की जाएगी जो पकड़े गए कुत्तों की शेल्टर होम में स्थिति और देखरेख की नियमित निगरानी करेगी।
टीम में एमसीडी के अधिकारी, संबंधित वार्डों के पार्षद व जानवर प्रेमी शामिल होंगे ताकि सभी पक्षों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। इससे कुत्तों के साथ मानवीय व्यवहार की गारंटी होगी और किसी भी अनियमितता या लापरवाही को तुरंत रोका जा सकेगा। टीम का काम शेल्टर होम में कुत्तों के रहने की स्थिति, भोजन-पानी की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधा और नसबंदी प्रक्रिया की प्रगति पर नजर रखना होगा। साथ ही, टीम यह भी सुनिश्चित करेगी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत चल रही कार्रवाई में पशु कल्याण के नियमों का सख्ती से पालन हो। हमारी कोशिश है कि न केवल सड़कों को सुरक्षित बनाया जाए बल्कि शेल्टर में कुत्तों की देखभाल में कोई कमी न रहे। सभी निर्णय पारदर्शी तरीके से होंगे और इसमें नागरिकों की भी भागीदारी होगी। निगरानी टीम समय-समय पर रिपोर्ट एमसीडी को सौंपेगी और जरूरत पड़ने पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से न केवल पशु प्रेमियों का भरोसा बढ़ेगा बल्कि कुत्तों के प्रबंधन की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनेगी।