{"_id":"65020d5f14845a1f1e0b7024","slug":"sp-will-raise-the-demands-of-farmers-from-the-streets-to-the-parliament-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-17097-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ\nकिसानों की मांगों को सपा सड़क से संसद तक उठाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ किसानों की मांगों को सपा सड़क से संसद तक उठाएगी
विज्ञापन
किसान की मांगों को सपा सड़क से संसद तक उठाएगी
-सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने धरना स्थल पर किसानों का किया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समर्थन दिया है। सड़क से लेकर संसद तक किसानों की मांगों को उठाने का भरोसा दिया। धरने में महिलाओं की संख्या अधिक रही। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की गई।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, अपनी मांगों को लेकर किसान 120 दिनों से धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के दौरान उनको गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। धरने में महिलाएं भी संघर्ष कर रही हैं। इसके बाद भी प्राधिकरण और सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है। समाजवादी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन में साथ है। किसान की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाया जाएगा।
12 सितंबर को डेरा डालो घेरा डालो के दौरान किसान सभा के मोहित नागर, प्रशांत भाटी, डॉ. रूपेश वर्मा समेत कई लोग घायल हो गए। आंदोलन के मुद्दों पर काफी हद तक सहमति बन गई थी। प्राधिकरण में आज सुनील फौजी और डॉ. रूपेश वर्मा को बैठक की मिनट बनवानी थी। लेकिन संबंधित अफसर की अनुपलब्धता के कारण के मिनट नहीं बन पाई। लिहाजा धरना अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने में सपा के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, वीर सिंह यादव, डा. महेंद्र नागर, सुनील चौधरी, विशेष भाटी, बुद्ध पाल यादव, गवरी मुखिया, सुरेश यादव, राजीव नागर, सुशील निरंकार, प्रधान पप्पू, प्रधान तेजपाल, रावल निशांत रावल, सचिन भाटी, अभय भाटी, संतराम, राम सिंह नागर, नरेश नागर, विजयपाल नागर, शेर सिंह पहलवान, डॉक्टर जगदीश, शेखर प्रजापति, ओमवीर नागर संबोधित किया।
एनटीपीसी प्रभावित किसानों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
जारचा। एनटीपीसी से प्रभावित किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों का हमेशा से साथ दिए जाने का आश्वासन दिया। किसान नेता सुखबीर खलीफा ने बताया, वह हर पार्टी व किसान संगठनों से सहयोग मांग रहे हैं। किसान नेता मनमिंदर भाटी ने बताया कि गांव-गांव बुजुर्ग व मातृशक्ति घर-घर जाकर सभी को जागरूक कर रहे हैं। गांवों की सभी कमेटियां काम कर रही हैं। कुंवरपाल प्रधान, जयवीर प्रधान, गोपाल शर्मा, वीरेंद्र राघव, उदल आर्य, सतीश राणा, सचिन अवाना, अतुल यादव, पंकज खारी मौजूद रहे।