{"_id":"5e5ac7118ebc3ef3887df125","slug":"smart-city-will-be-located-within-three-kilometers-of-noida-airport-grnoida-news-noi4955176171","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक---- नोएडा एयरपोर्ट के पास बसेगी स्मार्ट सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक---- नोएडा एयरपोर्ट के पास बसेगी स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट के तीन किलोमीटर के दायरे में बसेगी स्मार्ट सिटी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के तीन किलोमीटर के दायरे में यमुना प्राधिकरण स्मार्ट सिटी बसाएगा। यह देश में बनने वाली पांच स्मार्ट सिटी में से एक होगी। शनिवार को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट को रखा गया। बोर्ड ने इसकी डीपीआर किसी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी से बनवाने की बात कही। अब जल्द ही एजेंसी का चयन किया जाएगा।
देश में पांच स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय आम बजट में रखा गया है। प्रदेश सरकार इन पांच में से एक नोएडा एयरपोर्ट के आसपास बसाना चाह रही है। इसकी जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण को दी गई है। प्राधिकरण के जरिये प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जो केंद्र को भेजा जाएगा। साथ ही, यीडा ने इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट भी तैयार करा ली है। यह रिपोर्ट अर्नेस्ट एंड यंग एजेंसी ने बनाई है। शनिवार को इस रिपोर्ट को बोर्ड में रखा गया है। बोर्ड ने कहा है कि इस शहर की डीपीआर किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से बनवाई जाए। अब प्राधिकरण शीघ्र ही किसी एजेंसी का चयन करेगा। प्रारंभिक रिपोर्ट में विश्व के उन प्रमुख शहरों का जिक्र किया गया है, जो एयरपोर्ट के पास हाल में बसाए गए हैं। इस स्मार्ट सिटी में आवास, दफ्तर, शॉपिंग कांप्लेक्स, खेल का मैदान समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी, ताकि ट्रांसपोर्ट की जरूरत बहुत कम पड़े। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अब इस शहर की डीपीआर जल्द बनवाने की कोशिश की जाएगी।