फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Skaters from the district won the All India competition

Noida News: जिले के स्केटर्स ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में मारी बाजी

Thu, 07 Aug 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Skaters from the district won the All India competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के 17 स्केटिंग खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण समेत 18 पदक हासिल किए। इसमें मुंबई, राजस्थान, बरेली (उत्तर प्रदेश), हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर सहित 25 स्कूलों से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।




भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप की ओर से दिल्ली के नेशनल बाल भवन में अखिल भारतीय स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया। खिलाड़ियों ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शौर्य, वैभव यति, रुपांशी मट्टू, आरव मिश्रा, अथर्व पराशर ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। आध्या सिंह ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक प्राप्त किया। अश्मित तोमर, प्रतिज्ञा, यशस्वी, रोहन शर्मा, वान्या, दक्ष नागर ने रजत पदक और यश सारस्वत, विराज, अक्षिता सिंह, अन्वी जायसवाल, लवित ने कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed