{"_id":"6aad43f40316fbf3f9048900","slug":"six-players-to-showcase-their-skills-at-the-national-taekwondo-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106428-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में दम दिखाएंगे छह खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में दम दिखाएंगे छह खिलाड़ी
विज्ञापन
- नॉर्थ जोन-1 में दमदार प्रदर्शन से जीता राष्ट्रीय टिकट, 19 से 24 सितंबर तक पानीपत में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के छह ताइक्वांडो खिलाड़ी हरियाणा में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी खिलाड़ी सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सीबीएसई की ओर से पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में 19 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देशभर के सभी जोन से टीमें शामिल होंगी। इसमें ग्रेनो वेस्ट स्थित लोट्स वैली इंटरनेशनल स्कूल की ओर से अंडर-14, 17 व 19 कैटेगरी में नॉर्थ जोन-1 टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी चयनित खिलाड़ी विद्यालय में अकादमी में कोच सुमित चक्रवर्ती की देखरेख में ताइक्वांडो के गुर सीखते हैं। कोच ने बताया कि नॉर्थ जोन-1 व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए पिछले 6 महीनों से दो सत्रों में विशेष प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। उसी का परिणाम है कि स्कूल के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर के देवबंद स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरदीप कौर ने बधाई देते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का फल है। उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल व जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी (बालिका वर्ग में)
- स्वरा सत्यवाली - अंडर-14 कैटेगरी, 16 किग्रा भार
- अनघा बिष्ट - अंडर-14 कैटेगरी, 20 किग्रा भार
- आरना भटनागर - अंडर-17 कैटेगरी, 55 किग्रा भार
बालक वर्ग में
- अद्वैत अवस्थी - अंडर-14 कैटेगरी, 18 किग्रा भार
- प्रणमय महाराज - अंडर-17 कैटेगरी, 35 किग्रा भार
- संभव चौधरी - अंडर-19 कैटेगरी, 78 किग्रा भार
-
पहली बार नेशनल खेलने जा रही हूं, थोड़ी नर्वस हूं लेकिन कोच ने काफी तैयारी कराई है। मेरा लक्ष्य स्वर्ण जीतना है। - स्वरा सत्यवाली
जोनल में गोल्ड के बाद अब नेशनल में भी मेडल लाना है। यहां तक पहुंचने में स्कूल व परिवार से बहुत सपोर्ट मिला हैं। - अनघा बिष्ट
नेशनल प्रतियोगिता के लिए रोजाना 4 घंटे प्रैक्टिस कर रहा हूं। पानीपत में अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा।-- अद्वैत अवस्थी
फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहा हूं। इसके साथ ही वीडियो देखकर विरोधियों की तकनीक का अध्ययन कर रहा हूं। - प्रणमय महाराज
लड़कियों के लिए ताइक्वांडो आत्मरक्षा भी है और करियर भी। मैं जिले के लिए मेडल जीतना चाहती हूं। - आरना भटनागर
अंडर-19 में चुनौती कड़ी है, लेकिन हम सभी छह खिलाड़ी पदक के साथ लौटने की कोशिश करेंगे। - संभव चौधरी

नेशनल प्रतियोगिता के लिए रोजाना 4 घंटे प्रैक्टिस कर रहा हूं। पानीपत में अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा।