फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sister-in-law and sister-in-law arrested from West Bengal for stealing from houses posing as domestic help

Noida News: घरों में चोरी करने वाली देवरानी-जेठानी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law arrested from West Bengal for stealing from houses posing as domestic help
- दोनों के पास चोरी की 85 लाख की ज्वेलरी व नकदी बरामद
विज्ञापन

-ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नोएडा आई पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 व 49 पुलिस ने घरेलू सहायिका बनकर घरों में चोरी करने वाली देवरानी-जेठानी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस दोनों महिलाओं को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार को नोएडा आई। महिलाओं के पास से 85 लाख रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी व 2.89 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस इस नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है।

नोएडा जोन के डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-12 व बरौला में घरेलू सहायिका बनकर चोरी के मामले सामने आए थे। कोतवाली सेक्टर-24 व 49 पुलिस इन पर काम कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो वारदात करने वाली महिलाओं का हुलिया एक जैसा मिला। इसके बाद तीन सौ से अधिक कैमरे चेक किए गए तो चोरी करने वाली दोनों महिलाओं की कई जानकारी मिल गई। पुलिस को पता चला कि दोनों महिलाएं चोरी करने के बाद अपने घर पश्चिम बंगाल चली गई हैं। इसके बाद पुलिस की दो टीमें वहां पहुंचीं और महिलाओं को पकड़ा। दोनों को पश्चिमी बंगाल के मेंदनीपुर के न्यायालय में पेश किया गया और नोएडा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दोनों को नोएडा पहुंची। इन आरोपी महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर निवासी 31 वर्षीय मामूनी जना उर्फ मोनी और 30 वर्षीय आशा उर्फ मामोनी के रूप में हुई। मामूनी जना ने सेक्टर-12 और आशा ने सेक्टर-49 में चोरी की थी। दोनों रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि पांच साल से नोएडा में रह रही है।
विज्ञापन


---------

महिलाओं के घरवालों की भूमिका की जांच

इन महिलाओं ने पहले भी कई घरों में चोरी की घटनाएं की है। पुलिस इन महिलाओं के घरवालों की भूमिका की भी जांच कर रही है। दोनों महिलाओं के पति अलग अलग काम करते हैं। एक महिला का पति टैंपो चालक है, जबकि दूसरे का पति ब्लड बैंक में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। जिन घरों में चोरी की घटनाएं हुई है। उनलोगों ने दोनों घरेलू सहायिकाओं का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। डीसीपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

सुशांत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article