{"_id":"68bdd48354e6d7b7ce0c07e6","slug":"siddharthnagar-news-cji-held-judicial-dialogue-in-nepal-na-news-c-227-1-sgkp1034-144186-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीजेआई ने नेपाल में किया न्यायिक संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीजेआई ने नेपाल में किया न्यायिक संवाद
Mon, 08 Sep 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के मुख्य न्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत से मुलाकात करते गवई। स्रोत विज्ञप्ति
खुनुवां। भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई रविवार तक नेपाल की यात्रा पर थे। वह नेपाल के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत के निमंत्रण पर बृहस्पतिवार को काठमांडो में न्यायिक बैठकों में शामिल हुए। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने ''''भारत-नेपाल न्यायिक संवाद'''' कार्यक्रम में नेपाली न्यायिक और विधिक समुदाय को संबोधित किया और न्यायशास्त्र, न्यायिक सुधारों और न्यायपालिका की विकासशील भूमिका पर प्रकाश डाला।
इससे पहले, न्यायिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पिछले अप्रैल में भारत और नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। उक्त समझौता ज्ञापन के तहत गठित संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक भी इसी यात्रा के अवसर पर आयोजित हुई है। इस यात्रा को न्यायिक क्षेत्र में भी भारत और नेपाल के बीच दीर्घकालिक मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।