{"_id":"68f13fb3706b57b6ec0aff57","slug":"siddharthnagar-news-anushka-became-area-officer-bansi-saw-the-work-na-news-c-227-1-sgkp1033-146647-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनुष्का बनीं क्षेत्राधिकारी बांसी, देखा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनुष्का बनीं क्षेत्राधिकारी बांसी, देखा कामकाज
Fri, 17 Oct 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत बेटियों का हौसला बुलंद करने के लिए एक दिन का अफसर बनाया जा रहा है। इसी क्रम सीओ बांसी सुजीत कुमार राय ने बांसी के थाना क्षेत्र बंसी के सिकटा मध्यनगर की निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का पटेल पुत्री आत्माराम को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी बांसी बनाया।
बृहस्पतिवार को अनुष्का ने कार्यभार ग्रहण कराया। प्रशासनिक कार्य को देखने के साथ ही अनुष्का ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यभार के बाद कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से वार्ता कर कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, जांच एवं अन्य अभिलेखों के बारे में जानकारी करते हुए सर्किल के थाना बांसी का निरीक्षण किया। सीओ बांसी सुजीत कुमार राय ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए छात्रा को सीओ की जिम्मेदारी दी गई थी।