फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shelter and night shelters will be built for those who come in search of employment

रोजगार की तलाश में आने वालों के लिए बनेंगे आश्रय स्थल-रैन बसेरे

Sat, 14 Aug 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shelter and night shelters will be built for those who come in search of employment
ग्रेटर नोएडा। जिले में रोजगार की तलाश में आने वाले युवक-युवतियों और बेसहारा लोगों के लिए ग्रेनो प्राधिकरण आशियाना बनाने जा रहा है। ग्रेनो प्राधिकरण ने ईकोटेक-3 सेक्टर में 3500 वर्ग मीटर में श्रमिक आश्रय स्थल और रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया है। यह हर जरूरी सुविधाओं से लैस होंगे। इनका डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। निविदा जल्द जारी होगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक नगरी में प्रदेश के दूरदराज जिलों और दूसरे प्रदेशों से जरूरतमंद अक्सर रोजगार की तलाश में आते हैं। उनके सामने सिर छिपाने के लिए जगह तलाशना भी चुनौती भरा होता है। वे उस समय आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे होते हैं। ज्यादा पैसे देकर किराये का घर लेने में सक्षम नहीं होते। कई बार ऐसे गरीब-मजदूरों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ती है। शासन की मंशा पर प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने ईकोटेक थ्री में श्रमिक (मजदूर) आश्रय स्थल और उसी के पास रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया है। 3500 वर्ग मीटर में बनने वाले आश्रय स्थल के लिए प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने डिजाइन तैयार कर लिया है। अब इसका एस्टीमेट बन रहा है। इस पर मुहर लगने के बाद निविदा जारी होगी। प्राधिकरण की मंशा है कि इसे जल्द बना दिया जाए, ताकि जरूरतमंदों को सहारा मिल सके।
विज्ञापन

अलग-अलग होंगे पुरुष और महिला ब्लॉक
आश्रय स्थल दो हिस्सों में होगा। एक में पुरुष ब्लॉक और दूसरे में महिला ब्लॉक होगा। पुरुष में 48 और महिला में 36 महिलाएं रह सकेंगी। इसमें डाइनिंग एरिया, किचन, केयर टेकर ऑफिस, रिकॉर्ड रूम, कॉमन रूम और प्ले एरिया होगा। महिलाएं और पुरुषों के लिए अलग शौचालय होंगे। किचन में ढाबा खुलेगा। इसमें यहां रहने वाले लोग खाना भी खा सकेंगे। इसके कुछ हिस्से में ग्रीन एरिया भी होगा। इसके अलावा सिक्योरिटी ऑफिस, चेक पोस्ट और बरामदा भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा स्थानीय रैन बसेरा
प्राधिकरण हर साल सदी में रैन बसेरा बनवाता है। अब प्राधिकरण ने स्थायी रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया है। इसमें महिलाएं और पुरुषों के लिए 48-48 बेड होंगे। उनके लिए अलग-अलग शौचालय बने होंगे। पीने का पानी, स्टोर रूम आदि बनाए जाएंगे। ये एक मंजिला इमारत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed