फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdgsfd

अपडेट:::::::::::झांसी के ध्यानार्थ::::::::::::: स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन घायल

Thu, 06 Mar 2025 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
sfdgsfd
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में चुहडपुर एनएसजी चौक से पहले हुआ हादसा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बीटा-2 कोतवाली कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर चुहड़पुर एनएसजी चौक से पहले रोड पर हुआ। छात्रों की पहचान एनआरआई सिटी सोसाइटी के शिवम उर्फ अभिनव, सिवान बिहार के आर्य, अल्फा-2 के अभय और और झांसी के पंडित उर्फ ध्रुव के रूप में हुई हैं। हादसे में ध्रुव (22) की मौत हुई है। आर्य अभय वर्तमान में अल्फा-2 में रहते हैं। उनके साथ ध्रुव भी रहता था।
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे चारों छात्र स्कॉर्पियो कार से अल्फा-2 स्थित घर पर जा रहे थे। कार को शिवम चला रहा था। शारदा यूनिवर्सिटी रोड पर चुहड़पुर एनएसजी चौक से पहले तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी फिर इसके बाद पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने छात्रों को कार से बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली कोतवाली पुलिस ने घायल ध्रुव को इलाज के लिए कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह चालक के बगल वाली सीट पर बैठा था। वहीं घायल शिवम को ग्रेटर नोएडा ओमेगा-1 के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने शिवम की हालत गंभीर बताई है। वहीं आर्य और अभय को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


हादसे में घायल छात्र की हालत गंभीर
हादसे के बाद कार में तेज झटका लगने और कार पलटने के कारण घायल शिवम उर्फ अभिनव के सिर, पैर, हाथ, पीठ, गर्दन में चोटें आईं है। उसे कई जगह फ्रैक्चर हुआ है। अभी उसे होश नहीं आया है। वहीं आर्य व अभय के भी चोट आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि आर्य गलगोटिया में बीएचएमएस की पढ़ाई कर रहा है। वहीं ध्रुव एक्यूरेट कॉलेज में बीबीए का छात्र था। जबकि शिवम बिजनेस करता है। शिवम के चाचा अलीगढ़ से विधायक बताए गए हैं। शिवम ही तीनों को लेने के लिए गया था। कार शिवम की दादी के नाम बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहा हादसों का खतरा
गलोटिया यूनिवर्सटी और जीबीयू की ओर जानेवाली सड़क पर तेज गति से दौड़ते वाहन दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं। खासकर विश्वविद्यालय के कुछ छात्र सड़क को रेस ट्रैक बना लेते हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गति सीमा का पालन नहीं किया जाता, क्योंकि यहां ट्रैफिक कैमरे नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed