{"_id":"5ceadbe2bdec2207514f3ac5","slug":"sex-racket-cought-in-gurugram-noida-news-noi440068239","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़
विज्ञापन
गुरुग्राम के सेक्टर-57 सुशांत लोक स्थित कोठी ए-160 में पुलिस की छापेमारी में पकड़े युवक-युवती - अमर उज?
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़
गुरुग्राम। साइबर सिटी के पॉश इलाके सेक्टर-57 सुशांत लोक-23 स्थित आलीशान कोठी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। शनिवार को गुरुग्राम पुलिस और दुर्गा शक्ति महिला रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कोठी से 6 युवतियों समेत 24 आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, हालांकि दो आरोपी फरार हो गए। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सभी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक फेज-3 के रिहायशी इलाके में स्थित आलीशान कोठी नंबर-160 में बीते काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। दुर्गा शक्ति महिला रैपिड एक्शन फोर्स निरीक्षक राजबाला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को फोर्स और सेक्टर-56/57 थाना पुलिस की टीम ने छापा मारा। आधा दर्जन से अधिक कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि इस कोठी को राजीव यादव नामक शख्स ने किराये पर ले रखा है। गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति यहां लड़कियों की सप्लाई देता था जबकि हरीश नामक युवक पुरुष ग्राहकों को लेकर आता था। कोठी की निगरानी के लिए भोजराज नामक युवक को चौकीदार रखा हुआ था।
पुलिस टीम की कार्रवाई देखकर दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने चौकीदार भोजराज, फरीदाबाद सेक्टर-17 निवासी विरेंद्र पुत्र हरिशी, पीतमपुरा सैनिक विहार निवासी दिनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश गर्ग, विपिन अग्रवाल पुत्र घनश्याम दास, वसंत कुंज निवासी विकास अरोड़ा पुत्र विमल अरोड़ा, तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी अनिल कुमार पुत्र रामसिंह, आरडी सिटी निवासी राज कंबोज पुत्र आत्मा सिंह, डीएलएफ फेज-2 निवासी राजेश पुत्र वीरभान, चकरपुर मारुति विहार निवासी संजीव पुत्र सोमप्रकाश, ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी सिद्धार्थ पुत्र उदयराज, साहिबाबाद निवासी आशू पंडिता पुत्र अशोक, वेस्ट बंगाल निवासी अभिजीत, साउथ सिटी-2 निवासी अनुभव वर्मा पुत्र रविकांत वर्मा, वाटिका सिटी सेंटर सेक्टर-48 निवासी आशीष धवन पुत्र गुलशन धवन, सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी गौतम पुत्र श्रीभगवान, पंजाब साहिबाबाद निवासी सुदर्शन हुड्डा पुत्र महावीर सिंह, बेंगलुरु निवासी विक्रम व दिल्ली तिमारपुर निवासी गुरमीत सिंह समेत पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है।