फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sewage backing up into homes; drainage stalled in Sector-51.

Noida News: घरों में बैक मार रहा सीवर, सेक्टर-51 में जलनिकासी ठप

Mon, 12 Oct 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Sewage backing up into homes; drainage stalled in Sector-51.
सीवर ब्लाक।होने के कारण पानी वापस आते हुए।
बरसाती नालियां बनीं गंदे पानी का ठिकाना, खुले नालों से दुर्गंध और बीमारियों का खतरा
विज्ञापन

छह साल से शिकायत, समाधान नदारद

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-51 की मेन रोड पर जलनिकासी और सीवर की समस्या से निवासी परेशान हैं। आरोप है कि कई जगह सीवर का गंदा पानी बरसाती नालियों में मिल रहा है। निकासी बाधित होने से पानी जमा हो रहा है और सीवर का पानी घरों में बैक मारने की समस्या भी सामने आ रही है। निवासी पिछले छह से सात साल से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।



सेक्टर 51 एबी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीता जोशी की ओर से नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दोबारा पत्र भेजकर नालियों के पुनर्निर्माण की मांग की गई है। उनके अनुसार, मकान संख्या ए-83, ए-84, बी-23, बी-24 और बी-161 से बी-180 तक के सामने नालियों की स्थिति खराब है। कहीं नालियां सात से आठ फीट गहरी हैं तो कहीं तीन से पांच फीट तक। नए मकानों के सामने इनकी गहराई करीब दो से ढाई फीट है। गहराई और ढलान में अंतर के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। अतिक्रमण भी समस्या बढ़ा रहा है। निवासियों का आरोप है कि हर साल जेसीबी से सफाई कराई जाती है, लेकिन निकासी का स्थायी इंतजाम नहीं होता। अब मरम्मत के नाम पर दीवारों पर ईंटें लगाकर ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। आरडब्ल्यूए ने तकनीकी सर्वेक्षण, उचित ढलान के साथ नए सिरे से निर्माण और नालियों को मजबूत स्लैब से ढकने की मांग की है। जमा गंदे पानी और दुर्गंध से मच्छरों के पनपने तथा खुले नालों से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

अन्य सेक्टरों में भी जलभराव से निवासी परेशान
अन्य सेक्टर जिनमें सेक्टर 53, 52, 12-22 समेत अन्य इलाकों में जलभराव की दिक्कतें अभी भी बरकरार हैं। सोमवार की सुबह ही बारिश ने एक बार फिर सीवर लाइनों की सफाई और जल निकासी की पोल खोल दी। जहां बारिश के चलते जगह जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। तो कई सेक्टरों में सीवर बैक मारने के चलते घरों में सीवर का पानी आ गया। सेक्टर 53 के आरडब्ल्यूए महासचिव वीरेंद्र सिंह नेगी और सेक्टर 12 के पोरवा अध्यक्ष डॉ तरसेम ने भी प्राधिकरण को पत्र लिखकर जल निकासी और सीवर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।

सीवर ब्लाक।होने के कारण पानी वापस आते हुए।

सीवर ब्लाक।होने के कारण पानी वापस आते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed