Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Service road in Beta-2 awaits repairs

Noida News: बीटा-2 की सर्विस रोड को मरम्मत का इंतजार

Sun, 22 Nov 2026 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Service road in Beta-2 awaits repairs
प्रवीण गर्ग
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 की मार्केट और सर्विस रोड बदहाल है। मार्केट आने वाले लोगों को जहां अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है, वहीं खराब सर्विस रोड ने आवागमन भी मुश्किल कर दिया है। सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। आसपास के सेक्टरों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां रोजमर्रा का सामान खरीदने आते हैं, लेकिन बदहाल व्यवस्था के कारण परेशानी होती है। निवासियों ने सर्विस रोड की मरम्मत कराने और मार्केट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सर्विस रोड की स्थिति ठीक नहीं होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। प्राधिकरण को सड़क की मरम्मत करानी चाहिए। -प्रवीण गर्ग

मार्केट में आसपास के कई सेक्टरों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसे में यहां की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए, जिससे ग्राहकों को असुविधा न हो। -कंगना

सर्विस रोड की बदहाल स्थिति के कारण आवाजाही में परेशानी होती है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका रहती है। -शीतल

प्राधिकरण को केवल मार्केट बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं माननी चाहिए। समय-समय पर निरीक्षण कर सर्विस रोड और मार्केट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराना चाहिए। -गिरीश जिंदल

प्रवीण गर्ग

प्रवीण गर्ग

प्रवीण गर्ग

प्रवीण गर्ग

प्रवीण गर्ग

प्रवीण गर्ग

प्रवीण गर्ग

प्रवीण गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed