{"_id":"60b506f283ea7d14063d6099","slug":"sero-survey-will-start-in-up-from-june-4-this-time-there-will-be-sampling-from-all-75-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 4 जून से शुरू होगा सीरो सर्वे, प्रदेशवासियों के शरीर में एंटीबॉडी बनने की स्थिति का होगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 4 जून से शुरू होगा सीरो सर्वे, प्रदेशवासियों के शरीर में एंटीबॉडी बनने की स्थिति का होगा आकलन
Mon, 31 May 2021 09:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 31 May 2021 09:33 PM IST
सार
इस दौरान अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 4 जून से शुरू हो रहे इस सर्वे को लेकर कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। सैपलिंग कर लिंग और आयु सहित विभिन्न मानकों पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
उतर प्रदेश में 4 जून से सभी 75 जिलों में सीरो सर्वे शुरू होगा। इससे प्रदेश वासियों के शरीर में बनी एंटीबॉडी की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। सोमवार को राज्य स्तरीय टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने सर्वे की तैयारी को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 4 जून से शुरू हो रहे इस सर्वे को लेकर कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। सैपलिंग कर लिंग और आयु सहित विभिन्न मानकों पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
जिलेवार सर्वे करने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके परिणाम जून के अंत तक आने को संभावना है। कोरोना की पहली लहर के दौरान पिछले साल सितंबर में 11 जिलों में सीरो सर्वे कराया गया था।
विज्ञापन
यह सर्वे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कौशांबी, बागपत व मुरादाबाद में हुआ था। उस समय सीरो सर्वे में 22.1 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी।