फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider gave birth to a baby girl, Sachin gets his first child

सीमा हैदर बनीं मां: सचिन को मिली पहली संतान, ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में पाकिस्तानी भाभी ने दिया बेटी को जन्म

Tue, 18 Mar 2025 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर पांचवी बार मां बनी हैं। सचिन मीणा को पहली संतान मिली है। सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मंगलवार तड़के  करीब चार बजे नवजात को जन्म दिया।

विज्ञापन
Seema Haider gave birth to a baby girl, Sachin gets his first child
सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। यह खुशखबरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल से आई, जहां सीमा ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


सीमा हैदर जो 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं। तब से सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। 
विज्ञापन


अब उनके घर नए मेहमान के आगमन की खबर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। 

बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय
इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। 

 

सीमा हैदर के बच्चे को दिलाएंगे भारतीय नागरिकता
पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार सम्मिलित हुआ था। वहीं सीमा हैदर के अधिवक्ता और मोह बोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे। 
 

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं सीमा
बच्चे को भारतीय नागरिकता ही मिलेगी। गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं। 


 

नवजात बच्ची सीमा की पांचवीं संतान 
उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है। 

यह भी पढ़ें: UP: छात्राओं के साथ प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो, खुद अपने फोन से करता था रिकॉर्ड; लड़कियों को देता था ये लालच


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed