{"_id":"6acd0c2e6b290884c8039bbc","slug":"security-checks-cause-trouble-commuters-grapple-with-jams-noida-news-c-1-noi1095-4825280-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग बनी मुसीबत: दिल्ली बॉर्डरों पर दिनभर जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग बनी मुसीबत: दिल्ली बॉर्डरों पर दिनभर जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
नोएडा बारिश के दौरान सेक्टर 44 में लगा जाम। फोटो अमर उजाला
- कालिंदी कुंज, चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी पर बैरिकेडिंग की वजह से थमी रफ्तार
- वाहनों को रोककर की गई सघन चेकिंग, बॉर्डर पार करने में लगे 40 मिनट से ज्यादा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक कांग्रेस के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर सोमवार को नोएडा से सटे बॉर्डरों पर पुलिस की चौकसी बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली जाने वाले रास्तों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इसके लिए कालिंदी कुंज, चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी पर लेन सीमित कर बैरिकेडिंग लगाई गई थी, जिसके कारण दिल्ली-नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों को दिनभर भारी जाम का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय नोएडा और आसपास के इलाकों से दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को जाम के कारण दफ्तर पहुंचने में देरी हुई। वहीं, शाम को दफ्तरों से लौटने के दौरान वाहनों का दबाव और बढ़ गया, जिससे स्थिति बेहद परेशानी भरी हो गई। चिल्ला और डीएनडी जैसे व्यस्त मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहनों की आवाजाही की गति धीमी होने से सड़कों पर कई किमी लंबी कतारें लग गईं और लोगों को बॉर्डर पार करने में ही 40 मिनट से अधिक समय लग गया।
तीनों प्रमुख मार्गों पर लगा ब्रेक
कालिंदी कुंज, चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी नोएडा से दिल्ली आवाजाही के मुख्य मार्ग हैं। इन पर रोजाना लाखों निजी व व्यावसायिक वाहन गुजरते हैं। पुलिस जांच के चलते लेन सीमित होने से पीछे चल रहे वाहनों को बार-बार रुकना पड़ा। दिल्ली जाने के साथ-साथ नोएडा लौटने वाले लेन पर भी इसका असर देखा गया।
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाले वाहनों की सुरक्षा के मद्देनजर बारीकी से जांच की गई। इसके लिए मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस बल मुस्तैद रहा। - अभय कुमार मिश्र, एडीसीपी नोएडा