{"_id":"69ecba4578b5bf1a720af660","slug":"sector-22-d-society-residents-suffer-due-to-mobile-network-problem-noida-news-c-491-1-gnd1001-6284-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल नेटवर्क की समस्या से सेक्टर 22-डी सोसाइटी निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल नेटवर्क की समस्या से सेक्टर 22-डी सोसाइटी निवासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र अंतर्गत स्थित सेक्टर 22-डी सोसाइटी के निवासियों को कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में कमजोर नेटवर्क के कारण कॉलिंग और इंटरनेट दोनों ही ठीक से काम नहीं कर पाते। इससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के आसपास मोबाइल टावर नहीं होने के कारण नेटवर्क सिग्नल कमजोर रहता है। लोगों को जरूरी कॉल करने और ऑनलाइन काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए निवासियों ने प्राधिकरण से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क टावर लगाने की मांग की है।
-- -- -
सोसाइटी में मोबाइल नेटवर्क बहुत कमजोर है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। - विपिन भारद्वाज
नेटवर्क की समस्या के कारण न तो ठीक से फोन पर बात हो पाती है और न ही इंटरनेट चलता है। -विजेंद्र शर्मा
अगर यहां टावर लगाया जाता है तो कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बसावट भी बढ़ेगी। -अतुल कुमार
मोबाइल नेटवर्क की समस्या से निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है़। -किशोर चंद
नेटवर्क की समस्या के कारण सोसाइटी में बसावट भी प्रभावित हो रही है। कई लोग यहां रहने से बचते हैं। - राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, सेक्टर 22-डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन