{"_id":"68d157fcd6f430c976012c5c","slug":"sector-122-becomes-home-to-cobras-45-snakes-found-in-3-months-na-news-c-1-gnd1002-3434038-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-122 बना कोबरा का घर, 3 माह में निकले 45 सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-122 बना कोबरा का घर, 3 माह में निकले 45 सांप
विज्ञापन
फोटो है
-खाली पड़े प्लॉट में उगीं बड़ी-बड़ी झाड़ियां
-रोजाना निकल रहे सांप, निवासियों में खौफ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बारिश का मौसम थम गया है, लेकिन डेंगू और मलेरिया के साथ ही सांप और बिच्छू का खतरा कम नहीं हो रहा है। सेक्टर 122 तो कोबरा सांप का घर बन गया है। आरडब्ल्यूए के मुताबिक सेक्टर में खाली पड़े प्लॉट में पिछले तीन महीने में करीब 45 सांप निकल चुके हैं। यह वह प्लॉट हैं, जिन्हें लोगों ने खरीदकर छोड़ दिया है और वहां पर रहते नहीं हैं। इन प्लॉटों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं और इन्हीं के बीच सांपों ने अपने बिल बना लिए हैं।
सेक्टर 122 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर के अंदर पिछले तीन महीने में 45 सांप निकले हैं और इसमें अधिकतर सांप कोबरा थे। इनकी लंबाई 5 से 7 फीट तक पाई गई। हालांकि अबतक यह गनीमत है कि सांप की वजह से किसी की जान जोखिम में नहीं पड़ी। सांप के डर सेक्टरवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर की ग्रीन बेल्ट की सफाई महीनों से नहीं हुई है, जिससे वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां, घास और कचरा जमा होता जा रहा है। यही सांपों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। गर्मियों और बरसात में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। पुनीत पांडेय और राजीव शर्मा कहते हैं कि हम रोजाना डर के साए में जी रहे हैं। बच्चों को बाहर खेलने नहीं भेज सकते। यह कब हादसे में बदल जाए, कोई नहीं जानता। इस संबंध में सेक्टर निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण और संबंधित विभागों से अपील की है कि ग्रीन बेल्ट की सफाई, छिड़काव और निगरानी की जाए, ताकि यह समस्या विकराल रूप न ले।