फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdffg

Noida News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से 29.72 लाख हड़पे

Wed, 16 Sep 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
sdffg
ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से 29.72 लाख हड़पे- फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिये बनाया जाल, रकम फंसने पर बंद कर दिया संपर्क
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश से कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच तीन लोगों को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप के जरिये लोगों को अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई। तीन मामलों में पीड़ितों से कुल 29.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-59 निवासी एक शख्स ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक महिला ने उनसे संपर्क किया था। उसने जीआरजीसी ग्लोबल कैपिटल में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने की बात कही। भरोसा होने पर सत्यपाल ने संबंधित वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। 8 सितंबर से 24 अक्तूबर 2025 के बीच उन्होंने कुल 13.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

वहीं एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये कथित ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ीं। ग्रुप में निवेश पर मुनाफे के दावे किए जाते थे। शुरुआत में उन्हें निवेश पर लाभ दिखाया गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर लगातार रकम लगाने के लिए कहा गया। विश्वास में आकर उन्होंने 9.40 लाख रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-115 निवासी एक महिला इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन काम और ट्रेडिंग से जुड़ा विज्ञापन देखकर वह आरोपियों के संपर्क में आईं। बाद में उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से कथित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया। शुरुआत में छोटे भुगतान कर भरोसा कायम किया गया। इसके बाद वेबसाइट पर बढ़ा हुआ मुनाफा दिखाकर ज्यादा रकम जमा कराई गई। कुल 6.82 लाख रुपये देने के बाद निकासी की कोशिश की तो खाता ब्लॉक कर दिया गया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि तीनों मामलों में बैंक खातों, लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed