फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Scientist from Pollution Control Board observed bundles prepared from straw baler

Noida News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक ने देखे स्ट्रा बेलर से तैयार गट्ठर

Sun, 05 Oct 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scientist from Pollution Control Board observed bundles prepared from straw baler
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने और पराली जलाने की घटना को रोकने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को बोर्ड के वैज्ञानिक एफ. रहमान सोनीपत पहुंचे और देवडू गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिक ने फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना के तहत किसानों की तरफ से स्ट्रा बेलर मशीन से तैयार किए गए गट्ठरों को देखा। कृषि अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रा बेलर मशीन धान की कटाई के बाद बचे अवशेषों को गट्ठर के रूप में संकलित कर देती है। इनका उपयोग किसान पशुचारे के रूप में कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर ईंट भट्ठों में भी इनकी मांग है। इससे किसान आर्थिक लाभ भी कमा सकते हैं।
विज्ञापन


पराली जलाने की घटनाओं के कारण प्रदूषण का स्तर गंभीर रूप ले लेता है। इसे रोकने के लिए कृषि विभाग किसानों को लगातार आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान कर रहा है। उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने का बिल अपलोड करने का आज अंतिम मौका

फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सोनीपत जिले में किसानों को 610 कृषि यंत्रों के परमिट जारी किए गए हैं। यंत्र खरीदने की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी जबकि बिल व कृषि यंत्र के साथ फोटो अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर निर्धारित की गई है। रविवार को किसानों के पास बिल जमा करवाने का अंतिम अवसर होगा। इसके बाद भौतिक सत्यापन कर किसानों की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को सीपीसीबी के वैज्ञानिक भी सोनीपत पहुंचे और देवडू गांव में स्ट्रा बेलर से किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। किसानों से आह्वान है कि वह खरीदे गए कृषि यंत्रों के बिल समय पर अपलोड करें ताकि सब्सिडी का लाभ समय पर मिल सके। -नवीन हुड्डा, सहायक कृषि अभियंता, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed