फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools should fill the internal grades of Class XII students correctly: CBSE

Noida News: स्कूल बारहवीं के छात्रों के आंतरिक ग्रेड सही तरीके से भरें-सीबीएसई

Sat, 18 Jan 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Schools should fill the internal grades of Class XII students correctly: CBSE
-प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन के ग्रेड अपलोड करने के लिए 14 फरवरी तक का समय
विज्ञापन


-अपलोड करने से पहले स्कूलों को डेटा को सत्यापित करना होगा

-एक बार अंक अपलोड होने के बाद नहीं किया जा सकेगा सुधार

-सही अंक अपलोड करने से रिजल्ट जारी करने में आसानी होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं शुरु होने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट व आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। सीबीएसई ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए स्कूलों को 14 फरवरी तक ग्रेड अपलोड करने को कहा है। बोर्ड ने स्कूलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि बारहवीं के छात्रों के आंतरिक ग्रेड सही तरीके से भरे जाएं। ग्रेड अपलोड करने से पहले स्कूलों को डेटा को बारीकी से सत्यापित करना होगा। एक बार ग्रेड-अंक अपलोड होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा।

सीबीएसई के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2024-25 से संबंधित गतिविधियां जोरों पर हैं, इसके तहत स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन कर रहे हैं और अंक अपलोड कर रहे हैं। इसके लिए बोर्ड ने आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। यह स्कूलों के लिए 14 फरवरी 2025 तक सक्रिय रहेगा। बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट किया है कि अपलोड करने से पहले डेटा को बारीकी से सत्यापित करें और अपलोड किए जा रहे आंतरिक ग्रेड की शुद्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


सीबीएसई के अनुसार प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट, आंतरिक ग्रेड के अंक प्रदान करते, अपलोड करते समय यह सुनिश्चित करना स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि ग्रेड सही हों। पोर्टल पर अपलोड होने के बाद वह अंक अंतिम होंगे और उसके बाद उसमें कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सही अंक ही अपलोड करें जिससे कि बोर्ड को सही रिजल्ट जारी करने में आसानी हो। मालूम हो कि सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु हो रही है। ऐसे में बोर्ड आंतरिक अंक अभी से अपलोड करवाना चाहता है। जिससे कि समय से और सही तरीके से रिजल्ट को जारी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed