{"_id":"6877cc23d840bcadce03ef82","slug":"school-bus-hits-mother-and-daughter-riding-a-scooter-daughter-dies-noida-news-c-1-gnd1002-3175250-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल बस ने स्कूटी सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल बस ने स्कूटी सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, बेटी की मौत
विज्ञापन
स्कूल बस ने स्कूटी सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, बेटी की मौत
सात साल की बेटी को स्कूल से घर ले जा रही थी महिला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-135 में स्कूल बस ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार को हुए हादसे के बाद कोतवाली एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सेक्टर-135 स्थित डुपलेक्स विला निवासी नवीन कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी सात साल की बेटी आद्या पुनिया पास के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी अकांक्षा पुनिया बेटी आद्या को स्कूल से लेने गई थी। स्कूल से स्कूटी से लेकर वह लौट रही थी तभी द मिलेनियम स्कूल की बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों को सेक्टर-128 स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आद्या की मौत हो गई। वहीं आकांक्षा का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।