फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Saturday was the most polluted day of January.

Noida News: जनवरी का सबसे प्रदूषित दिन रहा शनिवार

Sat, 17 Jan 2026 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Saturday was the most polluted day of January.
-शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 388 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 332 रहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। शहर में शनिवार जनवरी का सबसे प्रदूषित दिन रहा। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 388 और ग्रेनो का सूचकांक 332 दर्ज किया गया। नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
इससे पहले 30 दिसंबर को नोएडा का एक्यूआई 400 दर्ज किया गया था। इसके बाद से प्रदूषण की रफ्तार कुछ कम हो गई थी। हवाएं तेज होने की वजह से पिछले दिनों नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंच गया था। वहीं, शनिवार को सेक्टर 1 में प्रदूषण स्तर 400 पार बहुत गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ। इसके साथ ही सेक्टर 125, सेक्टर 62 और सेक्टर 116 का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में रेड जोन में 300 पार रहा।
विज्ञापन

घने कोहरे ने बिगाड़ी दृश्यता, 23 जनवरी को बारिश के आसार
शनिवार को पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह 11 बजे तक घना कोहरा रहा। इसके बाद आसमान में हल्की धूप दिखाई दी, लेकिन कोहरे के साथ ही प्रदूषण की धुंध होने की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। ऐसे में शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इस सप्ताह रोजाना हल्का कोहरा रहेगा। 23 जनवरी को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं ऐसे में सर्दी की दस्तक तेज होगी और सर्द हवाएं गलन बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की हवा की स्थिति

जनवरी की तारीख - एक्यूआई
1 जनवरी - 367



2 जनवरी - 229



3 जनवरी - 242



4 जनवरी - 307



5 जनवरी - 260



6 जनवरी - 314



7 जनवरी - 288



8 जनवरी - 294



9 जनवरी - 365



10 जनवरी - 348



11 जनवरी - 260



12 जनवरी - 274



13 जनवरी - 367



14 जनवरी - 338
15 जनवरी - 344
16 जनवरी - 363
17 जनवरी - 388
-----------
सेक्टर 125 - 366
सेक्टर 62 - 383
सेक्टर 1 - 416
सेक्टर 116 - 383
नॉलेज पार्क 3 - 309
नॉलेज पार्क 5 - 366
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed